फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा

Thu, 26 Dec 2024 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। कस्बा निवासी गर्भवती महिला को बुधवार रात प्राइवेट अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया। जहां पर प्रसव के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए शामली के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला ने भी दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन अस्पताल में पहुंचे और हंगामा किया। आरोप था कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से दोनों की मौत हुई है। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। कस्बे के अस्पतालों में पूर्व में भी उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें