फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की गैरमौजूदगी में बोर्ड बैठक में हंगामा, स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन के न आने पर बोर्ड बैठक में हंगामा
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में आयोजित बोर्ड बैठक में चेयरमैन की अनुपस्थिति को लेकर सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। हंगामे के चलते बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में स्वकर प्रणाली योजना लागू किए जाने को लेकर नागरिकों व सभासदों की दाखिल आपत्तियों के संबंध में विचार के लिए बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में अध्यक्ष वाजिद हसन के मौजूद न होते हुए भी अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने कर निरीक्षक के कहने पर सभासदों की आपत्तियों की सुनवाई शुरू कर दी। सभासदों ने बैठक में पालिकाध्यक्ष के न होने के कारण बैठक स्थगित करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि बिना अध्यक्ष के बोर्ड की बैठक पूर्णतया अवैध है। हंगामा करते हुए सभी सभासदों ने एक राय बनाकर बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। इस संबंध में ईओ निकिता शर्मा ने कहा कि पूर्व में बोर्ड बैठकों में पारित हुए प्रस्ताव हुए थे, उन पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अधिशासी अधिकारी कहीं बाहर होने की वजह से बैठक नहीं हो पाई। बैठक में सभासद अरुण गर्ग, जावेद खान, मनीष गोयल, राजेंद्र वर्मा, लाड्डा, संजय मित्तल, जमशेद इलियास जंग आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें