फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटू गांव में 14 दिन से नहीं है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटू गांव में 14 दिन से नहीं है बिजली
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला जारी है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण भाटू गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने के कारण पेयजल का संकट भी गहरा गया है।
गांव भाटू के नौशाद, कुलदीप, धर्मवीर, वसीमआदि लोगों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में दो बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, लेकिन बीती रात 100 केवी का ट्रांसफार्मर फिर से खराब हो गया है। दो दिन पूर्व 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसको अभी तक ठीक नहीं कराया गया। जिससे आधे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। महकमे के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा। वहीं दुल्लाखेड़ी बिजलीघर के जई सौरभ सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द ही फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाकर गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जाफरपुर में भी फुंका ट्रांसफार्मर
गढ़ीपुख्ता। गांव जाफरपुर में भी सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान पवन कुमार सैनी ने बताया कि गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर है जो खराब हो गया है। इस ट्रांसफार्मर की जगह 250 केवी का ट्रांसफार्मर आठ महीने पहले स्वीकृत हुआ था, जो आज तक नहीं लगा है। ऐसे में पूरा गांव अंधेरे में है।
अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल
कांधला। नगर के कई मोहल्लों में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन रही है। जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर में पिछले एक सप्ताह से तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी में जनमानस को बेहाल कर रखा है। नगर के मोहल्ला रायजादगान वासियों को भीषण गर्मी के साथ बिजली के भी नखरे झेलने पड़ रहे हैं। आए दिन विद्युत लाइन में फाल्ट व अन्य कारणों से घंटों शट डाउन रहने पर विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। भीषण गर्मी के बीच मोहल्ला वासियों को विद्युत आपूर्ति के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। सोमवार की रात को भी विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। विद्युत आपूर्ति को सुचारु कराने के लिए मोहल्ला वासियों के फोन बिजलीघर पर किए गए, लेकिन विद्युत निगम के कर्मचारी मोहल्ला वासियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूरी रात भीषण गर्मी के बिजली का आना-जाना लगा रहा। मंगलवार सुबह भी मोहल्ले में समस्या जस की तस बनी रही। मोहल्ला वासियों ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों को मामले की शिकायत कर समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें