फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर रिर्जव मतदान कर्मचारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/कांधला। मतदान के लिए कैराना और कांधला खंड विकास कार्यालय पर रिजर्व में रखे गये मतदान कर्मचारियों को तीन दिन का मानदेय नहीं मिलने पर हंगामा किया। एसडीएम द्वारा मानदेय खातों में भेजे जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए रिर्जव में करीब 100 मतदान कर्मचारियों को खंड विकास कार्यालय पर रखा गया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे मतदान पूरा होने पर मतदान कर्मी जब अपने घर जाने लगे तो उन्होंने तीन दिन के मानदेय की मांग की। मानदेय नहीं मिलने पर मतदान हंगामा किया। महिला मतदान कर्मचारी खंड विकास कार्यालय के गेट पर बैठ गई तथा एसडीएम की गाड़ी को बाहर जाने नहीं दिया। मतदान कर्मचारी पीओ रामपाल सिंह, पीओ सहेंद्र सिंह, कमला, मंजु, सविता, उषा, ममतेश, मोनिका आदि ने बताया कि सहारनपुर में चुनाव के बाद पीओ को तीन दिन का मानदेय 1200 रुपये व अन्य को तीन दिन का मानदेय 900 रुपये तुरंत दिया गया था। मगर, शामली के अधिकारी मानदेय नहीं दे रहे हैं। इस दौरान एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ युवकों ने रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें समझाकर वहां से हटा दिया। बाद में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि मतदान कर्मचारी अपनी लिस्ट बनाकर उन्हें दे और दो दिन के अंदर मानदेय उनके खातों में भिजवा दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ और मतदान कर्मचारी वहां से चले गए।
उधर, कांधला विकास खंड में चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में 181 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया था। मतदान संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने विकास खंड अधिकारी पुनीत कुमार से मानदेय की मांग की। मानदेय नहीं मिला तो कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने कर्मचारियों को मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी संतुष्ट न होकर हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगे। तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। तहसीलदार प्रवीण कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही सभी कर्मचारियों का मानदेय दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें