फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा, पुलिस ने कराया निस्तारण

Sun, 14 Jun 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। सिंगरा और दभेड़ी के बीच स्थित वन क्षेत्र में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर शनिवार को शिवसेना, बजरंग दल और गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कराई। जांच में अवशेष पुराने पाए जाने के बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मृत पशु और अवशेषों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष शुभम ने बताया कि जंगल में उन्हें किसी संरक्षित पशु के अवशेष दिखाई दिए थे। संदेह होने पर गठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके का दोबारा निरीक्षण किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान जंगल में एक मृत पशु तथा उसके आसपास पुराने अवशेष और खाल मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में मृत पशु की मौत काफी समय पहले होने की पुष्टि हुई है। आसपास मिले अवशेष भी पुराने पाए गए हैं। जांच में किसी ताजा घटना या अवैध शिकार के प्रमाण नहीं मिले हैं। इसमौके पर हिमांशु , शुभम , बंटी , रोहित कुमार, सचिन, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें