फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमा का राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
शिक्षिका उपमा शर्मा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा का तृतीय राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में चयन होने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि कार्यालय निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा कहानी सुनाने की तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शामली जिले से उनके सहित दो शिक्षकों का चयन किया गया था। राज्य स्तीय प्रतियोगिता लखनऊ में 13 व 14 फरवरी और चार व पांच मार्च को हुई है। जिसमें जनपद स्तर की प्रतियोगिता में चयनित शिक्षकों द्वारा अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया। निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने वालों उपमा शर्मा सहित 40 शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षकों का चयन कहानी की विषय वस्तु, भाषा शैली, छात्र प्रतिक्रिया, प्रकार, समय सीमा और सहायक सामग्री के आधार पर शिक्षकों की कहानी प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी कहानी का शीर्षक परिश्रम रहा, जिसकी थीम परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। चयनित शिक्षकों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाध्यापिका की सफलता पर विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें