फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- दिल्ली-उत्तराखंड के शहरो में दौड़ी यूपी रोडवेज की बसें 100 बसें---------------

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-उत्तराखंड के शहरों में दौड़ी यूपी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

शामली। शासन ने सिर्फ दिल्ली-उत्तराखंड में यूपी रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दी है। यूपी रोडवेज की 100 बसों का संचालन प्रारंभ हो जाने के बाद सवारियों की राह आसान हो गई है। यूपी रोडवेज के सहारनपुर रीजन के अफसरों के मुताबिक दिल्ली- उत्तराखंड में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की अनुमति मिल जाने से पांच से दस लाख रुपये प्रतिदिन की आय की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

शासन ने दिल्ली- उत्तराखंड के शहरों में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली-और उत्तराखंड के शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। यूपी रोडवेज की बसों दिल्ली- और उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मंसूरी समेत यूपी रोडवेज की 100 रोडवेज बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि हरियाणा में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन अभी तक बंद है। हरियाणा के पानीपत, करनाल से 10-10 हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन होरहा है। यूपी की ओर से हरियाणा राज्य के शहरों में यूपी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि दिल्ली आईएसबीटी जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसों का टाइम टेबिल दिल्ली परिवहन निगम को भेजना होगा। बाद में दिल्ली आईएसबीटी जाने के लिए यूपी रोडवेज का संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज बसों का संचालन लोनी मोड़ तक किया गया। सहारनपुर रीजन के एआरएम नवनीत मित्तल ने बताया कि रीजन में यूपी रोडवेज की बसों से 65 लाख से 70 लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती है। एक सौ रोडवेज बसों का दिल्ली और उत्तराखंड के शहरों के लिए संचालन होने से 70 से लेकर 80 लाख रुपये प्रतिदिन की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें