शामली जनपद के कैराना में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
बताया गया कि रविवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला अफगानान में फोन पर गेम खेल रहे आलम से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।