फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 21 Apr 2023 05:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के थानाभवन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हल्का नंबर तीन के गांव खेड़ा गदाई में तैनात हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह (36) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि गजेंद्र सिंह को कल दोपहर पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके चलते सिपाही ने दवाई ले ली थी, लेकिन शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

साथी पुलिसकर्मियों ने गजेंद्र सिंह को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बिजनौर के दो युवकों की हिमाचल में मौत, मचा कोहराम, बहन का रो-रोकर बुरा हाल

बताया गया कि गजेंद्र सिंह 2011 बैच में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव जमीलपुर के निवासी थे।

यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद से बोले सपा विधायक अतुल प्रधान, भाजपा को नहीं मिल रहा मेयर प्रत्याशी, चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें