गुड्डन कांबोज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के दो बेटों समेत छह को गिरफ्तार किया गया है। प्रॉपर्टी के विवाद में बेटों ने ही पिता को मरवा दिया।
दूसरी पत्नी के नाम तीन करोड़ की प्रॉपर्टी करने और आएदिन झगड़ा करने से क्षुब्ध होकर मेरठ के दो शार्प शूटरों को 10 लाख में दी थी सुपारी
शामली के चर्चित हिस्ट्रीशीटर होटल मालिक गुड्डन कांबोज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गुड्डन के दोनों बेटों ने ही मेरठ के दो शार्प शूटरों को 10 लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराई थी। शनिवार की देर रात पुलिस की सिंभालका बाईपास के पास शार्प शूटरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक शार्प शूटर दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो शार्प शूटरों, मृतक के दोनों बेटों समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद एसपी रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
2 of 7
पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शामली शहर के कैराना रोड के रहने वाले लावण्य होटल के मालिक गुड्डन की एक सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
3 of 7
देर रात मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार, शनिवार की देर रात सूचना मिली कि सिंभालका बाईपास के पास कुछ बदमाश एक नलकूप के पास बैठे हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दो बदमाश मौके से भागने लगे। एक बदमाश ने दरोगा पवन की रिवाल्वर छीन ली और दो हवाई फायर भी किए। इसके बाद जवाबी फायरिंग में मेरठ के बटावली गांव निवासी शार्प शूटर जयवीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे शार्प शूटर जयवीर के सगे भतीजे आशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शार्प शूटरों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, एक तमंचा, पल्सर बाइक बरामद की गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
4 of 7
मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि शार्प शूटरों ने गुड्डन की हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने शार्प शूटरों के अलावा गुड्डन की पहली पत्नी के बेटे सोनू कांबोज, मोहित कांबोज, अन्य व्यक्ति ओमबीर, रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुड्डन के गिरफ्तार बेटे सोनू और मोहित ने उन्हें गुड्डन को मारने के लिए 10 लाख रुपये में सुपारी दी थी। गुड्डन ने अपनी दूसरी पत्नी के नाम करीब तीन करोड़ की प्रॉपर्टी हाल ही में की थी। जबकि आए दिन दोनों बेटों और अपनी पहली पत्नी के साथ झगड़ा करता था। जिसके कारण दोनों बेटों ने ही हत्याकाँड का षडयंत्र रचा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
मुठभेड़ के बाद मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से एक दिन पहले ले ली थी शामली में शरण
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वैसे तो वे पिछले काफी समय से गुड्डन की हत्या की फिराक में थे। मगर उन्होंने शार्प शूटर जयवीर को कुछ दिन पूर्व ही हत्या की सुपारी दी थी। पांच हजार रुपये एडवांस दिए गए थे जबकि बाकी रुपये काम हो जाने के बाद देने की बात तय की गई थी। शार्प शूटर हत्या से एक दिन पहले यानी 31 अगस्त को शामली आ गए। शामली में दोनों बेटों ने रेलपार कालोनी के रहने वाले अपने दोस्त आरोपी राहुल शर्मा के यहां पर दोनों शार्प शूटरों को रुकवाया। सुबह करीब 5 बजे दोनों शार्प शूटर चादर ओढ़कर पूर्वी यमुना नहर के पास गए, जहां पर दोनों ने गोली मारकर गुड्डन की हत्या कर दी और मेरठ फरार हो गए।
अस्पताल में बदमाश और तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के लिए मृतक के बेटे सोनू कांबोज ने शार्प शूटर जयवीर को अपनी लाइसेंसी पिस्टल और गोलियां दी थी जबकि दूसरा शार्प शूटर मेरठ से ही तमंचा लेकर पहुंचा था। लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया। टीम को किया जाएगा पुरुस्कृत
एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने में कोतवाली प्रभारी समपाल अत्री और अन्य टीमों का पूरा सहयोग रहा। जल्द ही टीम को इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। शार्प शूटरों ने कई वारदातों को दिया अंजाम, मगर पुलिस रिकॉर्ड में नहीं
पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। शार्प शूटरों ने मेरठ और अन्य स्थानों पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है मगर वह पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है। हालांकि पुलिस अन्य थानों से भी दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।