फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli Accident: दर्दनाक हादसे में बुझा घर का चिराग, स्कूटी सवार की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 19 Feb 2023 10:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli Accident : शामली में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
शामली में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला मजदूर की पैर की हड्डी टूट गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
टपराना निवासी सलीम जमालपुर में किसान रजिस्टार सिंह के यहां काम करता था। रविवार सुबह वह स्कूटी पर महिला मजदूरों को लेकर खेत पर जा रहा था। वह दो महिला मजदूरों को खेत पर छोड़ आया था। इसके बाद जमालपुर निवासी मालती को लेकर जा रहा था। जमालपुर गांव के पास वह हाईवे पर गलत साइड से चलने लगा। तभी सामने से आ रहे डीसीएम चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीसीएम चालक काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया। हादसे में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती के पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मालती को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें