झिंझाना क्षेत्र के गांव अब्दान नगर निवासी वार्ड ब्वॉय हरदीप को गोवंश ने टक्कर मार दी। उसका सींग छाती के आरपार हो गया, जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हरदीप की मौत की सूचना पर घर पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गांव अब्दान नगर निवासी 24 वर्षीय हरदीप पुत्र राजवीर पिछले एक वर्ष से करनाल के एक अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के रूप में कार्य कर रहा था। बुधवार की सुबह युवक बाइक द्वारा करनाल जा रहा था। जब वह करनाल के गांव मंगलोरा तथा नगला चौक के बीच पहुंचा तो साइड से गुजर रहे बेसहारा गोवंश ने टक्कर मार दी। उसका सींग छाती के आरपार हो गया। इससे हरदीप की मौके पर मौत हो गई। पीछे से आ रहे गांव अब्दान नगर के युवकों ने घटना के बारे में हरदीप के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया। उधर, लोगों ने सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को पकड़वाने की मां की है।