कपिल खाटियान ने बताया कि दो दिन पूर्व किसान जसवंत सिंह ने डोकपुरा के किसान के साथ बर्बरता का वीडियो करनाल एसपी को भेजा था, लेकिन अभी तक एसपी करनाल ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हरियाणा पुलिस दिन में रोक लगाती है और रात में पैसे लेकर धान के वाहनों को निकालती है। राज्य स्तर पर कमेटी बनाकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांग हैं कि मंगलौरा चौकी के पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए। किसानों की धान की फसल करनाल मंडी में बिना रोक-टोक ले जाने दिया जाए।
कर की समय सीमा खत्म, सड़ने लगे फल
जाम में फंसे ट्रक चालकों में खुलविंदर सिंह मंडी गोविंदगढ़ पंजाब ने बताया कि टैक्स घंटों के हिसाब से होता है। किसी गाड़ी का 24 घंटे, 36 घंटे कई गाड़ियों का 15 से 17 घंटे के हिसाब से वाणिज्य कर का पर्चा बनता है। सभी ट्रक चालकों को सही समय पर सामान को पहुंचाना होता है। अगर सेल टैक्स का समय रास्ते में ही खत्म हो जाए तो सेल टैक्स अधिकारी कई गुना जुर्माना वसूलते हैं। मुजफ्फरनगर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद कासिम का कहना है कि वह कश्मीर से सेब लेकर बिहार जा रहा था, उसे दो दिन में पहुंचाना था। उसने बताया कि उसके ट्रक में 1250 पेटी सेब लगभग 30 लाख की कीमत का है। जो अब सड़ने लगा है।
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी