फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हेड कांस्टेबल बोला, टांग में गोली मारकर गोकशी में जेल भेज दूंगा... वीडियो वायरल होने पर हुआ ये एक्शन

Fri, 06 Dec 2024 09:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

वायरल वीडियो कांधला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय का बताया जा रहा है। जिसे धमकी दी गई, उसका नाम आफताब है। पुलिसकर्मी झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे।
विज्ञापन
धमकी देता हेड कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी ने झगड़े के आरोपी के साथ गाली-गलौज करते हुए पैर में गोली मारकर गोकशी में जेल भेजने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया और इस प्रकरण की जांच सीओ कैराना को सौंपी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी व कुछ लोग नजर आ रहे हैं। कैराना कोतवाली पर तैनात मुख्य आरक्षी मनीष कुमार एक युवक के साथ गाली-गलौज कर रहा है। वह आवेश में कह रहा है कि मेरा पारा हाई हो रहा है, नाम बता दे। टांग में गोली मारकर गोकशी में जेल भेज दूंगा।
 

वायरल वीडियो नगर के कांधला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय का बताया गया है। जिसे धमकी दी गई, उसका नाम आफताब बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे।
वीडियो वायरल होने पर एसपी रामसेवक गौतम ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुख्य आरक्षी मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैराना श्याम सिंह को सौंपी है।
 

एफआईआर में जो धारा, उनमें गिरफ्तारी का नहीं प्रावधान
गांव जहानपुरा निवासी मुशाहिद ने कोतवाली में आफताब उर्फ ताबू कुरैशी निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान व फिरोज निवासी मोहल्ला गुलशननगर के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की जो धाराएं लगी है, उनमें सात साल की सजा का प्रावधान नहीं है। ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा 41 ए का नोटिस तामील कराया जाता है। अब सवाल ये है कि जब इन धाराओं में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है तो फिर पुलिसकर्मी वहां क्या करने गए थे? वायरल वीडियो 22 नवंबर का बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
मेले में दो पक्षों में मारपीट के मामले में मुख्य आरक्षी मनीष नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने गया था। वायरल वीडियो में अभद्र भाषा के संबंध में मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
- रामसेवक गौतम, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें