फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी- हरियाणा सीमा विवाद का मुद्दा गूंजेगा

Tue, 15 Sep 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में उत्तर प्रदेश विधान सभा आश्वासन समिति की  लखनऊ मेें  मंगलवार को होने वाली बैठक में यूपी- हरियाणा सीमा विवाद का मुद्दा  गूंजेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने शामली समेत वेस्ट यूपी के अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर और बागपत के डीएम को बैठक में सीमा विवाद के रिकार्ड समेत तलब किया है।  
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव (राजस्व) मनीराम ने शामली, सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के डीएम को पत्र जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा आश्वासन समिति की  बैठक लखनऊ में मंगलवार (15 सितंबर) को तीन बजे विधानसभा लखनऊ स्थित समिति के कार्यालय में होगी।
इसमें हरियाणा सीमा विवाद के संबंध में विचार होगा। हरियाणा सीमा विवाद के संबंध में मौजूदा स्थिति की ताजा जानकारी रिकार्ड के साथ शामली समेत  वेस्ट यूपी के चार जिलों के डीएम को बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 डीएम ओपी वर्मा ने बताया  एक सितंबर 2013 को जिले के कैराना तहसील के 32 गंावों की 71.9878 एकड़ भूमि हरियाणा प्रांत को हस्तान्तरित  की। हरियाणा प्रांत के पानीपत- करनाल जिलो के 15 गांवों की 16340 एकड़  भूमि यूपी के शामली जिले की कैराना- ऊन  तहसील में हस्तान्तरित की ।
हरियाणा प्रांत से हस्तान्तरित  होकर आई भूमि का पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण अभिलेखों का कार्य पूरा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक की सूचना जिला मुख्यालय पर पहुंच गई। जिला प्रशासन ने सीमा विवाद के सभी पहलुओं के रिकार्ड तैयार किए।  
उल्लेखनीय है कि विगत 45 साल से हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच सीमा विवाद चलता रहता है। सीमा विवाद को लेकर दोनों प्रांतों के किसानों में टकराव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें