फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्राओं के बीच मारपीट, रोड पर चले लात-घूंसे, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 26 Aug 2023 08:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : किसी बात को लेकर छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान रोड पर ही लात-घूंसे चलने लगे। जानिए किस बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर कोतवाली के निकट मिल रोड पर छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्राओं को कोतवाली ले गई। बाद में उन्हें समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया।

शनिवार दोपहर को एक कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्राएं घर जा रही थी। रास्ते में कोतवाली के निकट मिल रोड पर दो छात्राओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्राओं के बीच आपस में मारपीट व लात घूंसे चलने लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, नरेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस ने कोतवाली में छात्राओं को समझाया और उनके परिजनों को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हाे गई थी। उनके परिजनों को बुलाकर छात्राओं को उनके साथ घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट

चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान युवक को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नौशाद निवासी आजाद चौक शामली है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें