उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देर रात्रि कस्बा ऊन कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर लाया गया था। ऑपरेशन के नाम पर गर्भवती महिला के परिजनों एवं आशा ने चिकित्सक पर 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।