फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में किसान ने खुद को आग लगाई, दिल्ली के अस्पताल में हालत नाजुक, जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची थी टीम

Tue, 18 Aug 2026 05:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: जिले के गोहरनी गांव में जमीन का केस जीतने पर वीरबाला ने कब्जा दिलाने की मांग की थी। अधिकारियों के आदेश पर टीम चारदीवारी हटाने पहुंची थी। तभी 22 साल के युवा किसान ने खुद को आग लगा ली। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
युवक को संभालते परिजन और गिराई गई चारदीवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहरनी गांव में भूमि विवाद के चलते चारदीवारी हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने 22 वर्षीय किसान आदित्य ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। कानूनगो पर भी मामले में कार्रवाई के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

 

कब्जा दिलाने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, युवक भूमि से चारदीवारी हटाए जाने का विरोध कर रहा था। आग लगाने के बाद वह खेत में भरे पानी में कूद गया। राजस्व और पुलिस टीम ने उसे तत्काल शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।
 

प्रशासन के अनुसार गोहरनी गांव में खसरा संख्या 647/2 की करीब 1.0256 हेक्टेयर भूमि को लेकर एसडीएम न्यायालय में वाद चल रहा था। 30 अप्रैल 2013 को मामले में अंतिम आदेश पारित हुआ था। इसके बाद वीरबाला पत्नी स्व. रामनरेश बैनीवाल ने भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
 

30 जून को राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कर उसे चिन्हित किया था, लेकिन अस्थायी चारदीवारी के कारण कब्जा नहीं दिलाया जा सका। 11 जुलाई को पुलिस बल के साथ दोबारा कब्जा दिलाने का प्रयास किया गया। 14 अगस्त को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर आपसी सहमति से वीरबाला को भूमि पर कब्जा दिलाया था। चारदीवारी का कुछ हिस्सा हटाया गया था और विपक्षी पक्ष ने शेष 15 अगस्त तक हटाने का आश्वासन दिया था।
 

समाधान दिवस के बाद पहुंची टीम
चारदीवारी नहीं हटाए जाने पर वीरबाला 17 अगस्त को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचीं। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में राजस्व टीम को भूमि कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम गोहरनी गांव के जंगल में चारदीवारी हटाने पहुंची।
एसडीएम सचिन कुमार के अनुसार, टीम को देखते ही आदित्य ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और खेत में भरे पानी में कूद गया। टीम ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि कानूनगो द्वारा लगातार 20 लाख की मांग की जा रही थी। बाद में 50 हजार रुपये की मांग की थी। कहा कि उनकी चारदीवारी गलत तरीके से हटवाई जा रही थी।

सफदरजंग में हालत नाजुक
आदित्य के रिश्तेदार हेमंत चौधरी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे शामली के निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार आदित्य को सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

आरोपों की होगी जांच
सदर तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कराई जाएगी। आग लगाने की घटना गोहरनी गांव के खेत में हुई है। कानूनगो अमरीश शर्मा का कहना है कि रिश्वत मांगने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही टीम आदित्य के यहां पहुंची थी।

ये भी देखें...
Shamli: जेल में बंद बाउ गिल चला रहा था ‘गंजा गैंग’, इंस्टाग्राम से होती थी हथियारों की सप्लाई, दो गिरफ्तार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें