फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां: अपने ही बच्चे को दी दर्दनाक मौत, कहती थी घर का नाश कर दूंगी और कर दिया

Sat, 15 Apr 2023 10:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में मासूम बच्चे की हत्या : एक महिला ने अपने ही मासूम बच्चे की हत्या कर दी। बताया गया कि महिला कहती थी घर का नाश कर दूंगी और उसने अपना कहना पूरा कर दिया।
विज्ञापन
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासूम अर्श की हत्या करते हुए गायत्री के हाथ नहीं कांपे। पति के साथ जब भी कभी झगड़ा होता तो गायत्री अक्सर कहती थी कि तुम्हारे घर का नाश कर दूंगी। यही सोचकर उसने अपने बेटे की हत्या कर दी।

विज्ञापन


शामली में झिंझाना क्षेत्र के गागौर गांव निवासी पंकज किसान है। वह अपने पिता की करीब 15 बीघा कृषि भूमि में खेती करता है। पंकज की मां मुन्नी देवी ने बताया कि पंकज की शादी दो वर्ष पूर्व गायत्री से हुई थी। गायत्री पहले पति व दो बच्चे छोड़कर यहां आई थी। वह अक्सर पंकज के साथ झगड़ा करती थी तो कहती थी कि तुम्हारे घर का नाश कर दूंगी। उसने अपनी कही बात सच कर दिखाई। 

बताया गया कि शनिवार को करीब नौ बजे अर्श खेल रहा था, तभी पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गायत्री बच्चे को लेकर रसोई में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद उसने दरवाजा खोला और सोने चली गई। रात करीब 12 बजे पंकज ने देखा की अर्श की सांस थमी हुई है। उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: पुलिस ने उखाड़ा टेंट, नहीं होने दी महापंचायत, आयोजक किए गए नजरबंद, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

पंकज की थी तीसरी शादी
बताया गया कि पंकज की गायत्री के साथ यह तीसरी शादी थी। इससे पहले उसने दो पत्नियों को छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि पंकज भी अक्सर शराब पीकर गायत्री के साथ झगड़ा करता था। इससे दोनों के बीच ज्यादातर मनमुटाव रहता था। इसके चलते गायत्री घर छोड़कर कई बार चली जाती थी। फिर कुछ दिन बाद वापस लौट आती थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: बाइकों की टक्कर से हुआ विवाद, पिता-पुत्र की जमकर धुनाई, गांव में दो समुदायों के बीच तनाव

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
कैराना में 31 जनवरी की रात मां ने अपने तीन बच्चों को जहर दे दिया था। एक बच्चे की मौके पर और दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में भी पति-पत्नी का विवाद सामने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें