फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली के पॉश एरिया में वारदात, अधिवक्ता के घर 50 लाख की चोरी, परिवार में मचा हड़कंप

Tue, 25 Apr 2023 09:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

UP Crime : शामली के पॉश एरिया कमला कॉलोनी में एक अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया गया। बदमाशों ने अधिवक्ता के घर से 50 लाख की चोरी की है।
विज्ञापन
शामली में अधिवक्ता के घर चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर के पॉश एरिया कमला कॉलोनी में अधिवक्ता संजीव गर्ग के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बताया गया कि बदमाश करीब 50 लाख की चोरी कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, 30 लाख के सोने के आभूषण हैं, जिनमें दो हीरे की अंगूठी भी है। इसके अलावा 1.85 लाख की नगदी चोरी की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: इमरान मसूद ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई को निरस्त करने की मांग, कल जारी हुए थे जमानती वारंट
विज्ञापन


बताया गया कि परिवार सोमवार सुबह सालासर बालाजी गया था। मंगलवार शाम वापस लौटा तो घटना का पता चला। बदमाश मकान की लॉबी से रसोई की खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू को दी थी पनाह
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें