फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सैनिक बल और अर्धसैनिक बलों ने कस्बे में पैदल मार्च किया। चौकी पर तैनात एसआई जरीफ अहमद के साथ पैदल मार्च निकाला गया, जो बस स्टैंड से डीएवी इंटर कॉलेज, मेन बाजार होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से पुलिस चौकी पर जाकर संपन्न हुआ। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने बताया कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पैदल मार्च निकाला गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।