शामली में अधिवक्ता के घर चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली शहर के पॉश एरिया कमला कॉलोनी में अधिवक्ता संजीव गर्ग के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बताया गया कि बदमाश करीब 50 लाख की चोरी कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, 30 लाख के सोने के आभूषण हैं, जिनमें दो हीरे की अंगूठी भी है। इसके अलावा 1.85 लाख की नगदी चोरी की गई है।