फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में वारदात: ईंट भट्ठा चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, एसपी ने खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें

Sat, 22 Oct 2022 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ईंट भट्ठा चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में ईंट भट्ठे के चौकीदार की धारदार हथियारों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबर्ह इंट भट्ठे के बरामदे में खून से लथपथ चौकीदार का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आर्यपुरी देहात निवासी फैय्याज (55) आर्यपुरी बाईपास के पास स्थित प्रेम सिंह रोड के दौलत ईंट भट्टे पर चौकीदारी करता था। गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे फैय्याज ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह भट्टे पर ग्रामीण पहुंचे तो भट्टे के बरामदे में खून से लथपथ फैय्याज का शव पड़ा मिला। फैय्याज के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। मौके पर काफी खून पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह करीब 11 बजे एसपी अभिषेक झा व एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

नगर पालिका अध्यक्ष हाजी अनवर हसन भी मौके पर पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से चौकीदार के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैय्याज के बेटे इरशाद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि चौकीदार की हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


मौके से शराब की बोतल, नमकीन के रेपर व डिस्पोजल ग्लास मिले
पुलिस के अनुसार चौकीदार के शव के पास ही अंग्रेजी शराब की खाली बोतल, दो डिस्पोजल ग्लास, नमकीन का खाली रेपर और पानी की खाली बोतल पड़ी मिली। जिन्हे पुलिस ने सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

विज्ञापन

सात साल पहले भतीजे की गोली मारकर की गई थी हत्या
बताया गया कि मृतक फैय्याज के भतीजे सलीम की भी भट्टे के पास ही गोली मारकर हत्या की गई थी। उस दौरान अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन आज तक भी पुलिस सलीम के हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

भट्ठे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भट्ठे के आसपास जांच पड़ताल की। इसके अलावा ईंट भट्ठे के सामने दूसरे भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें