फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 32 परीक्षा केंद्रों पर कुल 23,822 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चार सेक्टरों में बांटा है। नकल पर निगरानी के लिए  चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तीन सचल दस्तों का गठन किया गया है। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा में जिले में हाईस्कूल में 13,023 और इंटर में 10,799 यानि कुल 23,822 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। परीक्षा में कुल 1337 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पहले ही किया जा चुका है। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। सीट पर परीक्षार्थी के नाम और अनुक्रमांक की स्लिप चस्पा कर दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन केंद्र आरके इंटर कालेज शामली को बनाया गया है। डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी पूरी होने का दावा किया है। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।

पहले दिन 24 केंद्रों पर होगी परीक्षा 
शामली। डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि पहले दिन सात फरवरी को कुल 32 परीक्षा केंद्रों में से 24 केंद्रों पर दूसरी पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन का प्रश्नपत्र है, लेकिन जिले में कोई भी विद्यार्थी इस विषय का पंजीकृत नहीं है। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर की मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा होगी, जिसमें करे 638 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। 
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों ने ली कक्ष निरीक्षकों की बैठक 
शामली। बोर्ड परीक्षा से पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक ली। जिसमें केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड से मिले दिशा-निर्देर्शों से अवगत कराते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
 आरके इंटर कालेज शामली में कक्ष निरीक्षकों की बैठक में केंद्र व्यवस्थापक कैप्टन लोकेंद्र ने कक्ष निरीक्षकों से परीक्षा को ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कक्ष निरीक्षकों को अपने पहचान पत्र बनवाने और कालेज में मोबाइल न लाने आदि जानकारी दी। कालेज में परीक्षा के लिए वॉयस रिकार्डर युक्त कैमरे सभी परीक्षा कक्षों में लगा दिए गए है। फर्नीचर, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। बैठक में श्रवण कुमार, सब्बीर अली, पुष्पेंद्र सिंह, रितेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, शशि वर्मा, शांतिदेवी, रिचा, ज्ञानेंद्र, सिकेंद्र सिंह, नेहा, रेखा, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षा एक नजर में 
कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 23,822
हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की कुल संख्या-13,023

(व्यक्तिगत : 314, संस्थागत : 12,709 , छात्र : 7,218, छात्राएं : 5,805)

इंटर के परीक्षार्थियों की कुल संख्या-10,799
(व्यक्तिगत : 1114, संस्थागत : 9,685, छात्र : 6,018, छात्राएं : 4,781)
परीक्षा केंद्र : 32 
जिले में सेक्टर : चार 
सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या : चार 
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की संख्या : 64 
सचल दल- तीन, (प्रत्येक में पांच सदस्य) 
कक्ष निरीक्षकों की संख्या : 1337
रिजर्व शिक्षामित्रों की संख्या : 115
संकलन केंद्र : आरके इंटर कालेज शामली। 
कंट्रोल रूम का नंबर-01398-250148 (डीआईओएस कार्यालय में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें