जिले में 38 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2021 के लिए शासन से प्राप्त 41 परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों का जनपद स्तरीय समिति द्वारा निस्तारण किया गया। निस्तारण के बाद प्रस्तावित सूची से आठ कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया गया, जबकि पांच कॉलेजों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब जिले में परीक्षा के लिए 38 केंद्रों की प्रस्तावित सूची अनुमोदन के लिए शासन को भेजी गई है।
शासन ने 26 जनवरी को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 41 केंद्रों की सूची जारी करते हुए 30 जनवरी तक कॉलेजों से आपत्ति मांगी थी। डीआईओएस कार्यालय को 21 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। निस्तारण के बाद जिले में 38 परीक्षा केंद्र रह गए हैं। शासन से प्राप्त 41 केेंद्रों की सूची में आठ कॉलेज ऐसे पाए गए, जहां परीक्षा केंद्र बनाया जाना उचित नहीं पाया गया, जबकि पांच कॉलेजों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। निस्तारण के बाद प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची जनपद शामली की एनआईसी शामली की वेबसाइट पर अपलोड कराई जा चुकी है। इसके अलावा upmsp.edu.in वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। डीआईओएस ने बताया कि अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची पर किसी संस्था के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को पुन: कोई आपत्ति है, तो वह 18 फरवरी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmspexamcentre@gmail.com पर दर्ज करा सकता है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रस्तावित पांच नवीन परीक्षा केंद्रों की सूची
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली।
देशभक्त इंटर कॉलेज शामली।
नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद।
आरके इंटर कॉलेज शामली।
एलआर इंटर कॉलेज शामली।
आपत्ति के बाद हटाए गए परीक्षा केेंद्र
सर्वोदय इंटर कालेज कसेरवा कलां।
इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज बावरिया कॉलोनी सींगरा।
राजकीय इंटर कॉलेज इस्सोपुर खुरगान।
एमएम इंटर कॉलेज जलालपुर।
गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद।
विश्वकर्मा इंटर कॉलेज हसनपुर लुहारी।
गोचर कल्याणकारी उ.मा.वि. रसूलपुर गुजरान।
राजकीय इंटर कॉलेज उमरपुर।