फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अर्थशास्त्र का कठिन पेपर देख मायूस नजर आए परीक्षार्थी

Thu, 29 Feb 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली ब्रिगेडियर हो​शियार सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दोरान छात्राओ के परिचय पत्र चैक
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल में संस्कृत और इंटर में अर्थशास्त्र व चित्रकला की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित हुई। सभी विषयों की परीक्षा में 254 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। अर्थशास्त्र के परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र कठिन बताया।
विज्ञापन

बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा सभी 33 केंद्रों पर नकल विहिन व शांतिपूर्वक आयोजित कराई गई। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 93 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं सुबह की पाली में ही इंटर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2013 पंजीकृत रहे, 1941 ने परीक्षा दी और 72 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 4008 पंजीकृत रहे, 3826 ने परीक्षा दी और 182 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।
अर्थशास्त्र की परीक्षा छूटने पर परीक्षार्थियों बाहर निकलते वक्त काफी मायूस नजर आए। पूछने पर छात्र रोहित और रिहान ने बताया कि प्रश्नपत्र 100 अंक का था। पेपर कठिन था। आर्यन चौहान व दीपक का कहना है कि पेपर में मांग का नियम व कई सांख्यिकी के कठिन सवाल थे। जो अच्छे से हल नहीं हो पाए। इसलिए कम ही नंबर आने की उम्मीद है। प्रश्न पत्र में 10 प्रश्न बहुविकल्पीय थे। जिनके उत्तर सही दिए है। उनमें पूरे अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें