फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सूबेदार युद्धवीर मलिक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 29 Feb 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के गांव गोहर पुर निवासी विलाप करते मृतक जवान के परिजन
विज्ञापन
शामली। गांव गोहरपुर निवासी सेना में सूबेदार के पद पर तैनात युद्धवीर मलिक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे आसाम में तैनात थे। बुधवार सुबह पीटी परेड के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें वहां तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान निधन हो गया। सूबेदार के निधन की खबर मिलने पर परिजन गमगीन हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

शामली क्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी युद्धवीर मलिक सेना की रेजीमेंट 180 एमएच मिसम आरी आर्मी आसाम में सूबेदार के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पीटी परेड के दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तत्काल सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वहां पर यूनिट के अधिकारियों व सैनिकों ने सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फ्लाइट से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया। मंगलवार शाम को मेरठ होते हुए पैतृक गांव गोहरपुर में उनके आवास पर पार्थिव शरीर लाया गया। सहारनपुर से सैनिकों की यूनिट भी गांव में पहुंची। इसके बाद गांव के शमशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद गांव व क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देेते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लवली मलिक चेयरमैन, कृष्णवीर मलिक, कुलबीर मलिक, पवन मलिक, राजेंद्र मलिक,अंकुर मलिक,नगेंद्र, जोगेंद्र, आशीष, अंकित, अमित, मनोज आदि ने युद्धवीर मलिक के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया।
1998 में सेना में भर्ती हुए थे युद्धवीर
परिजनों ने बताया युद्धवीर मलिक 1998 में सेना में भर्ती हो गए थे। देश सेवा का जज्बा उनके मन में जन्म से ही रहा। इसी जज्बे के साथ उन्होंने कई प्रमोशन पाकर सूबेदार के पद तक पहुंचे। उनके पिता सुखदेव सिंह भी सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बड़े भाई परमवीर मलिक यूपी पुलिस में निरीक्षक के पद पर अमरोहा में तैनात है। चाचा जगदेव मलिक सेवानिवृत्त दरोगा है। मां कृष्णा देवी समेत पूरा परिवार युद्धवीर मलिक के आकस्मिक निधन पर गमगीन है।
विज्ञापन

नोएडा में रह रहे पत्नी व बेटे
सहकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन एवं गन्ना समिति शामली के डायरेक्टर लवली मलिक ने बताया सूबेदार युद्धवीर मलिक की पत्नी डिंपल और दो बेटे अक्षित (14) व अक्षम (9) नोएडा में रहते हैं। बड़ा बेटा अक्षित 10 वीं की परीक्षा दे रहा है। शुक्रवार को भी उसकी परीक्षा है। छोटा बेटा अक्षम कक्षा छह में पढ़ रहा है। पत्नी व बच्चाें का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। लवली ने बताया उनके चाचा युद्धवीर मलिक की छह माह पहले ही पोस्टिंग आसाम में हुई थी। इससे पहले वे श्रीनगर में तैनात थे।

शामली के गांव गोहर पुर निवासी विलाप करते मृतक जवान के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें