फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली विभाग का खेल, यूनिट खर्च हुईं 38 और बिल आया 17, 786 रुपये

Fri, 07 Apr 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली के जलालाबाद विद्युत उपभोक्ताओं पर अब बिल निकालने वाली मशीन भी कहर ढा रही है। ग्राम हसनपुर लुहारी में एक उपभोक्ता के यहां मीटर रीडिंग के अनुसार एक माह में 38 यूनिट खर्च होना आया, लेकिन जब मशीन से बिल निकाला गया तो वह 17,786 रुपये का आया। जिसे देखकर उपभोक्ता ही नहीं बल्कि मीटर रीडर भी हैरत में पड़ गया। हालांकि शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी इसे सही कराने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


हसनपुर लुहारी गांव में किसान ज्ञान सिंह के आवास पर मीटर रीडर बिजली का बिल निकालने पहुंचा। मीटर में रीडिंग सिर्फ 38 दिखा रहा था और बिल 17 हजार के पार बता रहा था। जबकि ज्ञान सिंह के परिवार में सिर्फ तीन सदस्य है।

घर में भी दो बल्ब, एक फ्रिज और एक पंखे के अतिरिक्त कोई लोड नहीं है। इतना अधिक बिल आने के बाद जब पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायत की तो बिल देखकर उनके भी होश उड़ गए। यहां तक के अधिकारियों ने माना कि मीटर गलत चल रहा है। जिस कारण मीटर में बहुत ज्यादा मात्रा में एरियर दिखाया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किसान को जल्द कार्रवाई करते हुए बिल ठीक करने का आश्वासन दिया है। अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि बिल की जांच कर जल्द उचित करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें