फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नरसिंहानंद के पक्ष में उतरे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता

Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता नरसिंहानंद के पक्ष में उतर आए है। उन्होंने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में जेहादियों द्वारा नरसिंहानंद सरस्वती को खुलेआम जान से मारने की धमकी देने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं व संतों को सुरक्षा प्रदान करने पुलिस कर्मियों पर हुए हमले में आरोपी जिहादी सोच रखने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी व राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने। मेरठ, सहारनपुर, डासना में भारी भीड़ के रूप में हथियार बंद होकर देश विरोधी नारे लगाना ,अनुमति के बिना रैली निकालते हुए सड़क जाम कर पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अर्चना शर्मा को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मिथुन सिरोही, सुधीर कुमार, राहुल, नवनीत, विशाल, प्रवीण, रोहतास, अजय, रवि, अंशुल, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें