फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डंपर दुकान में घुसा, एक मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। यमुनानगर से डस्ट लेकर शामली जा रहा एक डंपर कस्बे में एक बैटरी व साइकिल पंक्चर की दुकान में जा घुसा। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र के गांव मन्नी माजरा निवासी डंपर चालक शोएब परिचालक जाकिर पुत्र वकील निवासी मलकपुर कैराना के साथ यमुनानगर से डस्ट लेकर चला। उसे शामली जाना था। जलालाबाद कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड के पास दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अचानक से डंपर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे अब्दुल कलाम की बैटरी की दुकान में जा घुसा। इस दौरान 55 वर्षीय अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल करीम निवासी कांशीराम कॉलोनी, साइकिल पंक्चर का दुकानदार अल्ताफ निवासी मोहम्मदी गंज, नसीम पुत्र बशीर व जहूर निवासी जामिन अली कस्बा जलालाबाद डंफर की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेसीबी की मदद से डंफर को हटाया गया। घटना में अल्ताफ, नसीम, जहूर व डंपर परिचालक जाकिर घायल हो गए। जिन्हें नजदीक के एक पैरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से जाकिर, अल्ताफ व नसीम को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं काफी देर मशक्कत के बाद अब्दुल कलाम का शव निकाला गया। अब्दुल कलाम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। चौकी प्रभारी विजय त्यागी ने बताया कि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही सूचना यह भी आ रही है, ट्रक चालक शोएब मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें