फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के किवाना मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव ताना निवासी मोहित अपने परिवार के विजय, आशीष, अंकित और पिंटू के साथ अपनी कार में सवार होकर जनपद बागपत के गांव गुराना में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही कार सवार क्षेत्र के दिल्ली बस स्टैंड के निकट स्थित किवाना मोड़ पर पहुंचे तो कार के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें