फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नागल और रामपुर मनिहारन को दिया ओडीएफ प्लस का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास भवन में प्रधानों, सफाई कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। विकास भवन स्थित प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर नागल, रामपुर मनिहारन ब्लॉक के प्रधानों, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायताें को मॉडल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गतत ग्रामों को ओडीएफ प्लस के अंतर्गत मॉडल गांव बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीपीआरओ नंदलाल ने करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को अपनी डायरी में लिख लें ताकि उनको कार्य कराते समय किसी भी तरह की परेशानी न हो। ग्राम पंचायत में मुख्य रूप से जैसे ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी, नाडेप खाद के गड्ढे, वर्मी कंपोस्ट और नालियों पर सिल्ट कैचर तालाबों पर फिल्टर चेंबर आदि कार्य को प्राथमिकता में लिया जाए। इसलिए प्रधानों को पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अच्छे से अच्छा कार्य करना होगा। डीपीआरओ नंदलाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को सहारनपुर जनपद से नागल की 17 ग्राम पंचायत से 52 और रामपुर मनिहारन की 21 ग्राम पंचायतों से 64 प्रधानों, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर युगांतर धामा, ओम सिंह मंडल समन्वयक, सचिन वर्मा जिला समन्वयक, कंसल्टिंग इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें