- सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, बिना पुलिस कार्रवाई के लिए गए शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के निकट बाइक सवार विद्युत पोल से टकरा गया। जिसके चलते बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के मृतक का शव अपने साथ ले गए।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र मौसम पाल बाइक पर सवार होकर होली के दिन अपनी रिश्तेदारी गांव इस्सोपुरटील जा रहा था। गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर भी विद्युत पोल से जा टकराई। बाइक के विद्युत पोल से टकराने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया तो मृतक युवक की शिनाख्त अभिषेक पुत्र मौसम पाल निवासी कांजरहेड़ी के रूप में हुई।
युवक की मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के युवक का शव अपने साथ गांव ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतक के परिजन ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
एससी-एसटी व मारपीट में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
कैराना। हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर निवासी अनिल ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अनिल ने बताया कि 16 जनवरी सुबह करीब 10 बजे वह रिश्तेदारी में हुई मौत में जाने के लिए ऊंचा गांव बस अड्डे पर खड़ा था। इसी दौरान ऊंचागांव निवासी कुलदीप, सलेक व हुड्डा उर्फ भूपेंद्र वहां आए। गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द कहने लगे। इसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।