फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण की शिकायत पर राजस्व टीम ने दीवार गिराई, महिलाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
कांधला कैराना रोड पर अवैध निर्माण कार्य को तोड़ता बुलडोजर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कब्रिस्तान की भूमि में कब्जा कर अवैध निर्माण करने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से दीवार को गिरवाकर काम रुकवा दिया। इस दौरान टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम चेतावनी देकर लौट गई।
विज्ञापन

कस्बे के कैराना रोड पर थाने के सामने लगभग 15 बीघा कब्रिस्तान की भूमि पर पिछले काफी समय से लोगों ने कब्जा करके उस पर मकान बनाकर रह रहे है। कब्रिस्तान की भूमि पर मकान बनाकर रह रहे भूरा कुरैशी ने पुराने मकान को बिस्मार कर दोबारा से नए मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया था। जिसे लगभग एक सप्ताह पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने रूकवा दिया था। भूरा कुरैशी के दोबारा निर्माण कराने की सूचना पर राजस्व विभाग ने इसकी जानकारी एसडीएम कैराना व तहसीलदार कैराना को दी। सूचना पर कांधला पुलिस को देख वहां कार्य कर रहे राजमिस्त्री मौके से भाग गए। जबकि पुलिस भूरा कुरैशी को थाने ले गई। बाद में राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर वहां पहुंची तथा भूरा कुरैशी के द्वारा बनाए जा रहे एक हिस्से को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त करा दिया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने टीम के कार्य का भारी विरोध किया। टीम के अनुसार जिस हिस्से पर भूरा कुरैशी नवनिर्माण कार्य कर रहा था। उक्त भूमि की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये है। राजस्व विभाग की टीम कब्रिस्तान में बसी कॉलोनी में किसी के भी द्वारा कोई निर्माण कार्य ना कराए जाने और नोटिस जारी करने की चेतावनी देकर लौट गई।
उधर, कांधला में राजस्व विभाग के कानूनगो अंकित तोमर ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी, जो जांच में सही पाई गई। उसके बाद उसके ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। निर्माण किए गए मकानों पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें