फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेडियोलॉजिस्ट न होने से 15 दिन से अल्ट्रासाउंड बंद

Wed, 11 Nov 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
विज्ञापन
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल खुलने पर मरीज पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे मरीजों को भटकना पड़ा। इनके अलावा ओपीडी में तीन चिकित्सक अवकाश पर रहे तो दो चिकित्सकों की ड्यूटी सीएचसी शामली में लगे स्वास्थ्य शिविर में रही। ओपीडी में पांच चिकित्सकों ने ही मरीजों की जांच कर उपचार दिया। ओपीडी में 600 से ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक छुट्टी में पूरे दिन ओपीडी बंद रही। सोमवार को गोवर्धन पूजा का अवकाश होने के कारण ओपीडी 11 बजे तक खुली। मंगलवार को ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे खुली रही। सुबह से ही मरीज अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए थे लेकिन चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान रहे। रेडियोलॉजिस्ट न होने से 15 दिन से अल्ट्रासाउंड जांच बंद चल रही है। मंगलवार को मरीज बिना जांच के ही लौट गए। ओपीडी में फिजिशियन डॉ. सचिन, सर्जन डॉ. नरेश सैनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार नहीं मिले। उन्हें अवकाश पर होना बताया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल व ईएनटी डॉ. प्रवीण कुमार को सीएचसी शामली पर स्वास्थ्य शिविर में ड्यूटी होना बताया। ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास, जनरल सर्जन डॉ. समद अली, दंत चिकित्सक डॉ. अंसार और ईएमओ डॉ. कासिफ ने मरीजों की जांच कर दवा लिखी। ओपीडी में 420 नए मरीज और करीब 200 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला व खांसी के रहे।
बोले मरीज
केस एक : कांधला निवासी सिमरन ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आई थी। यहां पर अल्ट्रासाउंड जांच बंद होना बताया। अब उसे प्राइवेट में जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

केस दो : बनत निवासी इकराम ने बताया कि उसके पेट में दर्द रहता है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा है। अस्पताल में आकर पता चला कि अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले चिकित्सक नहीं है। उन्हें बिना जांच के वापस जाना पड़ रहा है।
ओपीडी में तीन चिकित्सक अवकाश पर रहे और दो चिकित्सकों की ड्यूटी सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर में रही। अन्य सभी चिकित्सक ओपीडी में मौजूद रहे। सभी मरीजों की जांच व उपचार दिया गया। - डॉ. मनोज कुमार अखौरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें