फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का हुआ ट्रायल

Sat, 02 Sep 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउड मशीन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन का ट्रायल हुआ। पहले दिन सात मरीजों के अल्ट्रसाउंड किए गए। अल्ट्रासाउंड का ट्रायल ठीक रहा। उम्मीद है कि सोमवार से मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। लाइसेंस जारी होने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को इंजीनियरों ने इंस्टाल कर दिया था। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड मशीन का ट्रायल किया गया। रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहुजा ने बताया कि करीब सात मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर मशीन का ट्रायल किया गया। मशीन सही चली है और रिपोर्ट भी सही आई है। अब सोमवार से मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा चालू हो जाएगी। रेडियोलोजिस्ट ने बताया कि फिलहाल तीन दिन वे सीएचसी शामली से संबद्ध चल रहे हैं। इसलिए जिला अस्पताल में फिलहाल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें