फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान मजदूर भारतीय संगठन ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसान मजदूर भारतीय संगठन ने मरीजों की समस्याओं और चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया और सीएमओ को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सक नहीं बैठते, जिस कारण मरीज परेशान रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर पैथोलॉजी व अन्य जांच इधर-उधर भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक जो दवा लिखते हैं, वह अस्पताल से ही मिलनी चाहिए। मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। अपात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है, जबकि पात्र लोग इससे वंचित है। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई होती है, लेकिन कछ दिन बाद फिर से धड़ल्ले से काम शुरू कर देते हैं। उन्होंने सीएमओ से इस समस्याओं पर ध्यान देते हुए निस्तारण करने की मांग की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मुजाहिद, आशु, दीपक व आमिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें