फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपले की परत उधेड़ी

Fri, 06 Nov 2015 01:10 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना समिति में किसानों के नाम पर फर्जी भुगतान निकालने के मामले की जांच तीसरे दिन भी चलती रही। लखनऊ से आई टीम ने रजिस्टरों को खंगालने के साथ ही समिति कर्मचारियों के बयान भी लिए हैं।
विज्ञापन


गन्ना समिति के डायरेक्टरों ने गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर इस बारे में शिकायत की थी। घोटाला उजागर होने पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद दो दिन पूर्व ही लखनऊ मुख्यालय से उपायुक्त संजय गुप्ता और रीजनल ऑडिर सुशील शर्मा सहित अन्य लोग इस प्रकरण की जांच करने शामली गन्ना समिति पहुंचे। यहां दो दिन से लगातार जांच चल रही है। बृहस्पतिवार को भी अधिकारी हिसाब किताब चेक कराने में लगे रहे। क्योंकि फर्जीवाड़ा करके भुगतान लेने का मामला कई साल से चल रहा था।

उधर, गन्ना किसान सेवा समिति पर लगे समस्या समाधान मेले में बृहस्पतिवार को भी किसानों ने समस्याएं दर्ज कराई। गन्ना समिति कर्मियों के अलावा चीनी मिल के अधिकारी भी समाधान मेले में किसानों की समस्या सुनने को  आए। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि गन्ना रकबा से लेकर अन्य प्रकार की समस्याएं किसान बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें