फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूध में गंदा पानी मिला रहे दो युवकों को पकड़ा

Tue, 12 May 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाने पर दूध में मिलावट करने के मामले की जांच करते खाद्य निरीक्षक। स्रोत खाद्य विभाग - फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर दूध में खेत की नाली में बहने वाला पानी मिला रहे पिकअप चालक समेत दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध के दो नमूने लिए और केन में भरे करीब सात क्विंटल दूध को नष्ट कराया।
विज्ञापन

गांव टिटौली के पास पिकअप सवार दो युवक नलकूप हाईवे किनारे नलकूप पर पहुंचे। उन्होंने खेत की नाली में बह रहे गंदे पानी को पिकअप में रखी दूध की केन में भरना शुरू कर दिया। माैके पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस की सूचना पर खाद्य निरीक्षक पीके जैन थाने पहुंचे। उन्होंने दूध की जांच की तो उसमें गंदगी पाई गई। उन्होंने केन में भरे दूध के दो नमूने लिए। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि पिकअप में रखी केन में करीब सात क्विंटल दूध मिला, जो नष्ट कराया गया। पकड़े गए पिकअप सवार शुभम और चालक रोहित निवासी गांव मुबारकपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर है।
विज्ञापन

शुभम पिकअप मालिक नरेश का पुत्र है, जो दूध को गांव से लेकर कंडेला स्थित दूध प्लांट पर ले जा रहा था। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें