फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियाें में दो युवक लापता, अनहोनी की आशंका

Thu, 26 Oct 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव धनैना से लापता युवक की बाइक शामली आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर के मजरा न्यामतुल्ला स्थित एक खेत से पड़ी मिली। बाइक पर खून के धब्बे मिलने पर परिजनों ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, क्षेत्र के गांव युनूसपुर से लापता एक दिव्यांग की ई-रिक्शा भी गंदेवडा नहर संगम से बरामद हुई । पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनैना निवासी विनीत पुत्र प्रेम सिंह मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर पर बिना बताए बाइक लेकर निकल गया था। वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार की सुबह विनीत की पत्नी दीपा ने थाने पर पति की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस द्वारा विनीत की तलाश शुरू कराई गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि विनीत की बाइक शामली आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर के मजरा न्यामतुल्ला स्थित एक खेत में पड़ी है। सूचना पर गढ़ी पुख्ता और आदर्श मंडी पुलिस पहुंची। पुलिस को बाइक पड़ी मिली। जांच करने पर बाइक पर खून के निशान भी मिले। पुलिस ने मामले की जानकारी विनीत के परिजनों को दी। परिजनों ने युवक के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामद करने की मांग की। दूसरी ओर, गांव निवासी जोगेंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका बडा भाई दिव्यांग अमन कुमार पुत्र बिरमपाल बुधवार को घर से इलेक्ट्रिक रिक्शा से घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। अमन की रिक्शा गंदेवड़ा नहर संगम पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। जोगेंद्र ने पुलिस से उसके भाई को तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें