फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समेत दो युवकों को मारी गोली

विज्ञापन
शामली सीएचसी में गांव पुरमाफी में गोली चलने के बाद घायल युवक के बारे जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
छात्र सहित दो युवकों को मारी गोली
विज्ञापन

शामली। शहर में वर्मा मार्केट नाले के पुल के निकट युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में खेत पर जा रहे छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को सांय करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी 25 वर्षीय विशाल पर शहर में वर्मा मार्केट नाले के पुल के निकट पिस्टल से फायरिंग की गई। पैर में तीन गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। फायरिंग होने पर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी शामली में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने सीएचसी पहुंचकर घायल युवक से जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि विशाल अपने गांव खेड़ीकरमू में दिल्ली रोड पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर काम करता है।
विज्ञापन

घायल विशाल ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसे फोन कर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो आरोपी युवक ने अपने तीन-चार साथियों के साथ पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी। मौके से पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर कोतवाली और आदर्श मंडी थाने की टीमें लगाई गई हैं।
उधर, झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी आशु शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उस पर तीन फायर किए। उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल युवक मेरठ में बीबीए का छात्र है। करीब डेढ़ साल पहले छात्र गुटों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। उस घटना में घायल आशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। घायल ने उसी रंजिश में हमला होने की आशंका जताई है। पुलिस को मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि घायल विशाल के चचेरे भाई विपिन की तहरीर के आधार पर बधेव निवासी सन्नी, शामली निवासी अक्षय और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शामली सीएचसी में गोली लगने से घायल युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें