फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 22 Jan 2021 01:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शामली जनपद के जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने गुरुवार रात ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जीजा- साले बताए गए हैं। घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव चंदेना माल निवासी अंकित (25) पुत्र और गांव रशीदगढ़ निवासी आशु (21) थानाभवन से जलालाबाद ट्रैक्टर लेकर किसी काम से आए थे। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों ट्रैक्टर से गांव चंदेना माल जा रहे थे। जैसे ही दोनों डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट चेहरे पर पड़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क का निर्माण चल रहा है। ट्रैक्टर के सड़क किनारे पलट जाने से दोनों उसके नीचे दब गए। जब तक आसपास के लोगों और पुलिस ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों को थानाभवन चिकित्सालय में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें