फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Wed, 18 Oct 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
थानाभवन/शामली।  थाना थानाभवन क्षेत्र में चरथावल मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया, जिसके बाद दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।  

गांव ख्यावड़ी निवासी सलेक चंद कश्यप (40) पुत्र जगदीश और बबलू कश्यप (26) पुत्र जयप्रकाश बुधवार को कादरगढ़ स्थित मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। वहां से बाइक पर दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे। बुधवार को रात करीब पौने सात बजे चरथावल रोड पर कादरगढ़ और ख्यावड़ी गांव के बीच ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए, तो ट्रक चालक उन्हें कुचलता हुआ ट्रक लेकर मौके से मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गया।  
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे की सूचना पर दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने थानाभवन चरथावल मार्ग पर जाम लगा दिया।  पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने लगी, तो ग्रामीणोें ने विरोध करते हुए शव नहीं उठने दिया।

ग्रामीणों ने मांग की कि मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता, कृषि भूमि का पट्टा दिलाने तथा आरोपी ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार कराया जाए। काफी देर तक जब ग्रामीणों ने हंगामा शांत नहीं किया, तो एसडीएम शामली सुरजीत सिंह और थानाध्यक्ष थानाभवन समय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें