हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। शामली के पंजाबी कालोनी निवासी 26 वर्षीय निशांत अपने पड़ोस के ही संजीव के साथ स्कूटी से सोमवार को बहन के घर बड़ौत जा रहा था। गांव किवाना मोड़ के निकट स्कूटी असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़ी बस से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
कई संदिग्ध लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
गांव भनेड़ा में पशुओं पर तेजाब डालने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला: थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में एक किसान के चार दुधारू पशुओं पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी किसान अरविंद पुत्र ओम सिंह के चार पशुओं के ऊपर तीन दिन पूर्व तेजाब डाल दिया गया था। किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशुओं पर तेजाब डालने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द मामले में सही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।