फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद शव कब्र से निकाला, पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
शामली ईदगाह के कब्रिस्तान में शव को कब्र से निकलवाते एसडीएम और पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। करीब दो साल बाद युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों ने डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद चौक निवासी 17 वर्षीय आस मोहम्मद उर्फ आशु का शव करीब दो साल पहले 17 जून 2018 को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना के निकट मिला था। उस समय परिजनों ने सड़क दुर्घटना में मौत होना मानकर शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। मृतक के पिता इमरान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर नहाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। उसने पुलिस से उस समय शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच में फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया था। इसके बाद डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को डीएम ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे। लॉकडाउन की वजह से शव नहीं निकाला जा सका था। चार दिन पहले परिजन फिर डीएम से मिले थे। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें