फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप से सामान चोरी करने वाले दो चोर दबोचे

विज्ञापन
गढीपुख्ता पुलिस द्वारा पकडे़ चोरी के आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नलकूप से सामान चोरी करने वाले दो चोर दबोचे
विज्ञापन

शामली, गढीपुख्ता। किसान के नलकूप से चोरी किए गए सामान को बेचने जा रहे दो चोरों को गढीपुख्ता पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा गढीपुख्ता निवासी आलोक गिरि के खेत में स्थित ट्यूबवेल से चोरों ने बुधवार की देर रात स्टार्टर, आटोमैटिक व तार चोरी कर लिए थे। घटना के संबंध में आलोक गिरि ने गढीपुख्ता थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस के एसआई अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ पुरमाफी रोड पर दो संदिग्ध को रुकने को कहा। इस पर युवक भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर ट्यूबवेल से चोरी किया गया स्टार्टर व अन्य सामान बरामद हो गया। पूछताछ करने पर चोरों ने अपना नाम नवाज निवासी मोहल्ला पीरजादगान व आसिफ निवासी मसेहल्ला कुरैशियान थाना गढीपुख्ता बताए हैं। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें