फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों के नाम से जाने जाएंगे दो मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जिले के दोनों जांबाज अमित कोरी और प्रदीप कुमार को दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए शत-शत नमन किया गया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शहीद अमित कोरी की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि शामली-भौंराकला मार्ग शहीद अमित कोरी के नाम से और पानीपत-खटीमा हाईवे से तहसील के निकट बनत मार्ग शहीद प्रदीप कुमार के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कुड़ाना मार्ग पर शहीद अमित कोरी की प्रतिमा स्थल पर सुबह हवन हुआ। हवन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोगों ने आहुति दी। इस दौरान शहीद अमित कोरी के पिता सोहनपाल, मां उर्मिला देवी समेत परिवार के सभी सदस्य और बनत से शहीद प्रदीप कुमार के पिता जगदीश प्रजापति, मां सुलेनता मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शहीद अमित कोरी और शहीद प्रदीप कुमार को नमन किया।
उन्होंने कहा कि दोनों शहीदों के माता-पिता, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया, आज उनकी बहादुरी केे लिए पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खून जितना था बहाया वतन के वास्ते, एक कतरा भी ना रखा अपने तन के वास्ते, यूं तो दुनिया में मरते हैं बहुत पर मौत वो है जो आए वतन के वास्ते। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने शामली-भौंराकला मार्ग शहीद अमित कोरी के नाम से और पानीपत-खटीमा हाईवे से तहसील के निकट बनत मार्ग शहीद प्रदीप कुमार के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीद की प्रतिमा बच्चों व युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने जनपद के दोनों शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कहा कि सरहद पर खड़े वीर जवानों की वजह से हम सभी सुरक्षित हैं।
सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शामली वीरों की धरती हैं। देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वालों से हमें प्रेरणा मिलती है। बाबा श्याम सिंह, बाबा संजय कालखंडे, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, सीआरपीएफ के सेकंड कमांडर केएम बुनकर, डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव आदि ने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने की और संचालन सुरेंद्र आर्य ने किया।
--
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, हरवीर मलिक, प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य विनीत चौहान, सुभाष धीमान, कुलदीप पंवार, चंद्रपाल, रजनीश कोरी, सतपाल पहलवान, घनश्यामदास गर्ग, सवित मलिक, परमेंद्र निर्वाल, रघुवीर आर्य, एसडीएम सदर संदीप सिंह, सीओ प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
प्रतिमा से लिपटकर भावुक हुई मां
प्रतिमा के अनावरण के बाद शहीद अमित कोरी की मां उर्मिला देवी और शहीद प्रदीप कुमार की मां सुलेनता ने प्रतिमा के पास पहुंचकर भावुक हो गईं। अपने लाडले को याद कर उनकी आंख में आंसू भर आए। उधर, कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एसपी सुकीर्ति माधव मैं खाकी हूं अपनी किताब की लाइनें सुनाते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरता नहीं वे हमेशा जिंदा रहते हैं।
--
गूंजते रहे भारत मां की जय के नारे
गांव कुड़ाना के युवा हाथों में तिरंगा लिए पैदल चलकर भारत मां की जय के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रतिमा अनावरण के दौरान भारत मां की जय, शहीद प्रदीप कुमार, अमित कोरी अमर रहे, जय जवान जय किसान के नारे गूंजते रहे।
--
सीआरपीएफ के जवानों ने दी सलामी
मेरठ से सीआरपीएफ 108 बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र प्रसाद, सेकंड इन कमांडेंट केएम बुनकर, असिस्टेंट कमांडेंट मयंक रावत ग्रेटर नोएडा सीआरपीएफ कैंप, एसआई जयप्रकाश और निरीक्षक रजनीश कुमार आदि प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और शहीद को शस्त्र सलामी दी।
--
ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। शामली-भौराकलां मार्ग पर यातायात व्यवस्था के लिए यातायात प्रभारी भंवर सिंह व पुलिसकर्मी तैनात रहे।
--
ये बोले शहीदों के पिता
शहीद बेटे प्रदीप की याद हमेशा आती रहेगी, लेकिन उसकी शहादत पर उन्हें गर्व है। युवाओं के लिए संदेश देना चाहते है कि देश की सेवा से बढ़कर कुछ नहत्र्ीं है। सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों और सैनिकों पर सभी को गर्व है। - जगदीश प्रजापति, शहीद प्रदीप कुमार के पिता।
--
हर युवा में हो देश सेवा का जज्बा
बेटे के खोने का गम हमेशा रहेगा, लेकिन शहीद अमित कोरी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। इस पर उन्हें पूरा गर्व है। देश के हर युवा में देश सेवा का जज्बा होना चाहिए। - सोहनपाल, शहीद अमित कोरी के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें