आतिशबाजी छुड़ाने पर दो बारातियों से मारपीट
कैराना। शादी के दौरान विदाई के समय आतिशबाजी चलाने पर मोहल्ले के युवकों ने दो बरातियों को मारपीट कर घायल कर दिया।
मंगलवार को मोहल्ला मुल्तानियान में कस्बे से ही बरात आई हुई थी। शाम करीब 6.30 बजे जैसे ही विदाई होने लगी तो बारातियों ने मोहल्ले में आतिशबाजी चलाई। इससे क्षुब्ध होकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने बरातियों पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। शादी में शामिल ऊन निवासी इमरान और कस्बे के मोहल्ला पौवाली निवासी मुशाहिद घायल हो गए। बाद में परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।