थानाभवन। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कस्बा थानाभवन में मोहल्ला चौधरान पट्टी स्थित आवास पर समस्याएं सुननी शुरू की।
इस दौरान किसी ने चकरोड की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग रखी, तो कोई अपना राशन कार्ड बनवाने पहुंचा। उन्होंने शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बताया कि अगले सप्ताह गांव सिक्का और हिरनवाड़ा में 33/11 के दो बिजलीघरों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी माह में थानाभवन में लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनने वाले गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डार्क जोन में आने वाले किसानों को नलकूप का कनेक्शन दिलाने की घोषणा स्वयं सीएम ने कर दी है।