फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित कोरोना से व्यापारी सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
कैराना के मोहल्ला गुंबद में दो सगे भाइयों सहित एक ही परिवार के 7 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने पर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोरोना से व्यापारी सहित दो लोगों की मौत
विज्ञापन

शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। व्यापारी का दिल्ली अस्पताल में और ग्रामीण का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा था। ग्रामीण के शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि व्यापारी के शव का दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ है। उधर, जनपद में दो महिलाओं समेत छह नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 28 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। ।
जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गांव लांक निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की कई दिन पहले तबियत खराब हो गई थी। परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना की जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था। सोमवार को आई सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। बताया गया है कि देर रात में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम मेरठ से शव लेकर गांव पहुंची और कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा शहर के लोहा व्यापारी की तबियत खराब होने पर परिजनों ने 15 जुलाई को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर वहीं उनका सैंपल लिया गया था। 24 जुलाई को सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार देर रात उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत छह लोग कोरोना संक्रमित
जनपद में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस आए हैं। इनमें शामली के मोहल्ला लाजपतराय निवासी 39 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मोहल्ला टंकी कालोनी निवासी 45 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट कोरोन संक्रमित मिली है। इसके अलावा कस्बा कैराना निवासी 29 वर्षीय युवक और 57 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उधर, कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 28 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब एक्टिव केस की संख्या 105 हो गई है।
कोट
मंगलवार को जनपद में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें एक युवक की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिली है। कोरोना पॉजिटिव शामली के एक व्यापारी की दिल्ली में और गांव लांक निवासी व्यक्ति की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हुई है। कोविड अस्पताल में भर्ती 28 लोगों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के 105 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

-जसजीत कौर, डीएम।

कैराना कोर्ट परिसर में सैनिटाइजर करते नगर पालिका कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

कैराना कोर्ट परिसर में सैनिटाइजर करते नगर पालिका कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें